9 साल से नहीं कर सका इंजीनियरिंग, अब कोर्ट ने कहा- देश पर रहम करो

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक बीटेक छात्र की दया याचिका खारिज कर दी, जो पिछले 9 साल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और अभी तक डिग्री हासिल नहीं कर पाया है. दरअसल मामला कुछ यूं है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र के 2009 बैच के छात्र ने अपनी लंबित 17 कंपार्टमेंट पास करने के लिए याचिका दायर की थी.

हालांकि कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए इंजीनियरिंग छात्र को ही फटकार लगा दी. कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के लिए वक्त मांग रहे छात्र को कोर्ट ने कहा कि हमसे दया की अपील मत करो और बस देश पर दया करो और इंजीनियर मत बनो. बता दें कि छात्र को परीक्षा पास करने के लिए चार साल का वक्त दिया गया था, लेकिन वो सफल नहीं हुआ.

साथ ही कोर्ट ने कहा कि उन लोगों के लिए कोई दया नहीं है, जो देश के संसाधनों का दुरुपयोग करते हैं. कोर्ट का कहना है कि क्या उसे अंदाजा भी है कि जिस एक सीट को उसने चार साल तक व्यर्थ किया उस पर सरकार का कितना पैसा खर्च हुआ होगा. यह पैसा उसके द्वारा दी गई फीस से कई गुना ज्यादा है.

इस दौरान कोर्ट ने कहा कि उनका समय बर्बाद ना करके देश और कोर्ट का समय खराब ना करे. कोर्ट ने यह भी पूछा, 'अगर आप ने नौ साल में इंजीनियरिंग पास नहीं की तो आप कैसे एक अटेम्ट में 17 कम्पार्टमेंट परीक्षा पास कर सकते हैं.

राजस्थान की राजनीति में ब्राह्मण नेताओं का एक लंबे समय तक दबदबा रहा है. प्रदेश में कभी कांग्रेस की राजनीतिक धुरी ब्राह्मणों के इर्द-गिर्द घूमती थी. कांग्रेस के बाद बीजेपी ने भी ब्राह्मण कार्ड खेला है. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घोषणापत्र में भगवान परशुराम बोर्ड बनाने का ऐलान किया है. इसके अलावा राज्य में योग और वैदिक स्टडीज के लिए भी दावे और वादे किए हैं.

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार थमने के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियां राजस्थान और तेलंगाना पर ध्यान लगा रही हैं. 7 दिसंबर को राजस्थान में मतदान होना है, इससे पहले आज भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपना घोषणापत्र जारी किया. इस दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मौजूद रहे.

घोषणापत्र जारी करने से पहले वसुंधरा राजे ने अपने पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा लोगों को बताया. उन्होंने कहा कि हमने पिछले घोषणापत्र में 665 वादे किए थे, जिनमें से 630 वादे पूरे किए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि हमने राज्य में 7 मेडिकल कॉलेज खोले, लड़कियों को स्कूटी भी बांटी गई.

उन्होंने कहा कि जहां पर पीने का पानी भी नहीं था, हमने वहां पर भी पीने का पानी पहुंचाने का काम किया है. वसुंधरा बोलीं कि उनकी सरकार ने किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया. वसुंधरा बोलीं कि टिकट बांटने में भी हम कांग्रेस से आगे थे और अब घोषणा पत्र जारी करने में भी हम कांग्रेस से आगे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

稀土之争:特朗普的太空采矿之梦

港媒揭暑期“黑工”害学生 上街搞事惨变乱港炮灰

香港抗议:艺术如何成为一种武器